मात्र मुख्यमंत्री बदलने से विकास संभव नहीं: इंदु मान

 

काशीपुर महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती इंदु मान ने काशीपुर क्षेत्र की महिलाओं से संपर्क कर 2022 विधानसभा चुनाव के बारे में जागरूक किया उन्होंने कहा कि ग्रहणियां भी भाजपा की जन विरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी आदि से पूरी तरह से परिचित एवं प्रभावित हैं।
5 वर्ष में तीन मुख्यमंत्री बदल देने का अर्थ यह नहीं कि प्रदेश का विकास बेहतर होगा बल्कि प्रदेश पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती इंदु मान ने कहा कि विगत 21 वर्षों से काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं मेयर आदि रहे हैं लेकिन जिस क्षेत्र में भी जनसंपर्क या जनसंवाद होता है तो पता चलता है कि वहां पर आम जनता को सरकारी सुविधाएं प्राप्त नहीं हो रही हैं। आमजन को सही दिशा नहीं दी जा रही है और जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों का इस बात से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। काशीपुर की जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों की इच्छा शक्ति बिल्कुल खत्म हो चुकी है उन्हें जनता के अच्छे बुरे से कुछ लेना देना नहीं है।
श्रीमती इंदु मान ने कहा कि व्यापारी वर्ग, महिला एवं युवा वर्ग पूरी तरह निराश है। उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा भारतीय जनता पार्टी विज्ञापनों के माध्यम से बर्बाद करने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के चुने हुए ट्रिपल इंजन के प्रतिनिधि केवल अपनी स्वार्थ सिद्धि में लगे हुए हैं। भाजपा के तीन-तीन प्रतिनिधि होने के बाद भी काशीपुर का विकास पूरी तरह से अवरुद्ध है।
पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती इंदु मान ने कहा कि काशीपुर के विकास से उन्हें कोई मतलब नहीं है पर किसी भी प्रकार से चुनाव जीतना मात्र उद्देश्य है पंरतु आम जनता अब भाजपा के फरेब में न आकर इन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार बैठी है।
योगिता अरोरा, अंशिका प्रभाकर, अनीता, नूपुर, नीलम, मंजू शर्मा, प्रीति, आदि अनेक महिलाएं उपस्थित रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement