मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के चार आरोपियों खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज

काशीपुर। मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के चार आरोपियों खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मुरादाबाद रोड पर ढेला पुल के निकट स्थित आदर्श नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 13 अप्रैल की रात्रि मुरादाबाद में एक शादी में किसी बात को लेकर कालौनी के ही सचिन सैनी पुत्र गंगाराम तथा भारत सैनी से उसकी कहासुनी हो गई थी और बाद में समझौता भी हो गया था। इसी बात को लेकर उक्त दोनों ने कालौनीवासी अपने साथियों कावेंद्र पाल पुत्र किशोरी लाल वा नितिन सैनी पुत्र दयाशंकर के साथ मिलकर अगले दिन आकांक्षा गार्डन के निकट जान से मारने की नियत से धारदार चाकू व लाठियों से उस पर हमला बोल दिया, जिससे उसके गंभीर चोट आईं। पुलिस ने सचिन, भारत, कावेंद्र व नितिन के खिलाफ धारा 323, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement