यूपी से कम दाम में स्मैक लाकर उत्तराखण्ड में तस्करी करता था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रपुर। जिले के कप्तान डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन पर जिलेभर में नशाखोरों पर शिकंजा कसा हुआ है। जिस क्रम में पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 21 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त तस्कर बरेली से कम दाम में स्मैक खरीदकर कुमांऊ क्षेत्र में तस्करी करता था।
बता दें नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एसओजी व एडीटीएफ जनपद ऊधम सिंह नगर की टीम द्वारा एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान ब्लॉक रोड तिराहे पर अभियुक्त धर्म सिंह सैनी पुत्र स्वर्गीय परशुराम निवासी संपत पुर थाना रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर को एक मोटरसाइकिल, 21 ग्राम अवैध स्मैक व एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बरेली से स्मैक लाकर रुद्रपुर क्षेत्र में बेचने की बात बताई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement