मोबाइल पर अश्लील वीडियो व फोटो के मामले में कोर्ट ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज का दिया आदेश

 

 

काशीपुर। मोबाइल पर अश्लील वीडियो व फोटो भेजने के मामले में कोर्ट ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। मानपुर नई बस्ती निवासी निशांत अरोरा के मोबाइल मौहल्ला महेशपुरा काशीपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र नन्हें सिंह लगातार अश्लील वीडियो और फोटो भेज रहा था। बार-बार मना करने पर पुष्पेंद्र नही माना तो निशांत ने थाने में तहरीर दी लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। इस पर निशांत ने अपने एडवोकेट अमरीश अग्रवाल के माध्यम से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर के यहां प्रार्थना पत्र दिया। बहस के दौरान एडवोकेट अमरीश अग्रवाल ने कहा कि ये मामला साइबर अपराध है और आईटी एक्ट के अंतर्गत गम्भीर मामला है। बहस सुनने के उपरांत कोर्ट ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement