युवा साहित्यकार शंकर बसेड़ा का हुआ नेपाल में सम्मान।


 

युवा साहित्यकार शंकर बसेड़ा का हुआ नेपाल में सम्मान।

रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। विगत दिनों नेपाल की डोटी में सुदूर पश्चिम प्रज्ञा प्रतिष्ठान के सौजन्य से आयोजित “बहुभाषीय अंतर्राष्ट्रीय भाषा एवं साहित्य संगोष्ठी” का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि नेपाल के सुदूर पश्चिमी प्रांत के गवर्नर नाजिम मियां ने नानकमत्ता साहिब के युवा साहित्यकार एवं कुमाऊनी कवि शंकर बसेड़ा का शाल ओड़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
युवा साहित्यकार शंकर बसेड़ा हिंदी एवं कुमाऊनी भाषा में लेखन कार्य में सक्रिय हैं। इनका एक काव्य संग्रह “कलम रूठ सी गई” प्रकाशित हो चुका है। शंकर बसेड़ा की इस उपलब्धि पर तमाम लोगों ने बधाइयां प्रेषित की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement