संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी हुई लापता

 

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।आईटीआई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 28 अगस्त को परिवार के सभी लोग काम पर गए थे। उसकी 15 बर्षीय बेटी भी काम की तलाश में घर से गई थी।लेकिन वापस नहीं लौटी। आसपास तथा रिश्तेदारों में तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement