राजस्थान: जयपुर में मिनी बस-ट्रेलर की टक्कर, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

राजस्थान: जयपुर में मिनी बस-ट्रेलर की टक्कर, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

राजस्थान के जयपुर जिले के बगरू में नेशनल हाईवे-48 पर शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। खाटू श्याम से सालासर जा रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में महाराष्ट्र के नासिक निवासी तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मिनी बस का चालक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों का मलबा बिखर गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें से सात लोगों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया।

जांच अधिकारी लालाराम के अनुसार, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। यात्रियों ने बताया कि टक्कर के बाद मिनी बस का चालक वाहन से कूदकर भाग गया। पुलिस चालक की तलाश और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement