सीड प्लांट हुई चोरी को लेकर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर की जांच शुरू

 

काशीपुर। अज्ञात चोरों ने सीड्स प्लांट से मशीन की पांच मोटरें व लोहे के बीस पट्टे चोरी कर लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुण्डा थानांतर्गत गढ़ीनेगी निवासी देशराज पुत्र प्यारेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह गुरुदयाल पुत्र जागीर सिंह के ग्राम गढ़ी इन्द्रजीत स्थित रतन सीड्स प्लांट में खेतीबाड़ी का काम देखता है। सीड्स प्लांट स्वामी गुरुदयाल ज्यादातर अपने काम के सिलसिले में गुड़गांव जाते रहते हैं। वृहस्पतिवार को सुबह जब वह प्लांट की साफ-सफाई करने गया तो देखा कि प्लांट के दरवाजे का ताला टूटा है। अंदर जाकर देखा तो मशीन की 5 मोटरें तथा लोहे के 20 पट्टे गायब थे। इसकी जानकारी उसने अपने मालिक को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement