सुबह सुबह सड़क किनारे मिले व्यक्ति की हुई इलाज के दौरान मौत

सुबह सुबह सड़क किनारे मिले व्यक्ति की हुई इलाज के दौरान मौत

 

काशीपुर। रामनगर रोड पर अनन्या होटल के निकट स्थित प्राइम हाॅस्पिटल के समीप आज सुबह करीब आठ बजे 45 वर्षीय व्यक्ति के सड़क किनारे मूर्छित अवस्था में मिलने पर रास्ते से गुजर रही एक एम्बुलेंस के चालक ने उसे सरकारी अस्पताल पहंुचाया। जहां करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर में कई फै्रक्चर के साथ ही गंभीर चोटें लगी थीं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतक की शिनाख्त व हादसे का कारण जानने में जुटी थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement