पढ़िए …एसएसपी के निर्देश का असर, हत्या का दो घंटे में खुलासा 

पढ़िए …एसएसपी के निर्देश का असर, हत्या का दो घंटे में खुलासा

पढ़िए …एसएसपी के निर्देश का असर, हत्या का दो घंटे में खुलासा 

जसपुर में हत्या के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

 

 

रुद्रपुर उधमसिंहनगर जनपद के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कड़े निर्देश का असर पुलिस कर्मियों में दिखने लगा है जसपुर में हत्या के मात्र दो घंटे बाद पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है

 

जानकारी के अनुसार जसपुर कोतवाली क्षेत्र में आज 12.00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की कलियावाला मोड़ पर किसी व्यक्ति ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है जिस पर प्रभारी निरीक्षक जसपुर मय फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और मृतक मनजीत सिंह पुत्र टहल सिंह निवासी कलियावाला जसपुर 40 वर्ष के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल काशीपुर पोस्टमार्टम हाउस में भेजा गया इस मामले में पुलिस ने त्वरित जांच की और पूछताछ करते हुए हत्या के आरोपी तक पहुच गयी पुलिस ने इस मामले में घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध परमजीत सिंह उर्फ़ पम्मी उर्फ़ डम्पी पुत्र काबुल सिंह निवासी कलियावाला उम्र 40 वर्ष को 02 घण्टे के अन्दर पकड़ लिया और पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है एसएसपी मिश्रा ने घटना का खुलासा करने वाले पुलिस कर्मियो को बधाई देते हुए आगे भी किसी भी घटना में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement