काशीपुर भाजपा से 150 कार्यकर्ताओं ने की पार्षद पद की दावेदारी

खबरे शेयर करे -

काशीपुर भाजपा से 150 कार्यकर्ताओं ने की पार्षद पद की दावेदारी

काशीपुर। भाजपा नगर मंडल द्वारा श्री अग्रवाल सभा भवन में निकाय चुनाव 2024 को लेकर नगर मंडल भाजपा में आने वाले 24 वार्डो से 150 भाजपा कार्यकर्ताओं नगर निगम से निकाय चुनाव में पार्षद पद के लिए दावेदारी पेश की है।
आज श्री अग्रवाल सभा में निकाय चुनाव के लिए आवेदन पत्र से संबंधित बैठक की की गई। इस दौरान भाजपा नगर मंडल में 24 वार्डो से 150 भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के लिए दावेदारी पत्र जमा किया गया। बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि यह आवेदन प्रतिक्रिया जब तक चलेगी जब तक भाजपा हाई कमान से कोई भी आदेश नहीं आता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता आवेदन जमा कर सकता है। इस दौरान गुरविंदर सिंह चंडोक, इंतजार हुसैन, मोहन बिष्ट, विपिन अरोरा, ऊषा चौधरी, आनंद वैश्य, ईश्वर चंद्र गुप्ता, सीमा चौहान, रवि प्रजापति, विपिन अरोड़ा, डा. गिरीश तिवारी, वैशाली गुप्ता, राजेंद्र सैनी, अशोक कुमार सैनी, वीर सिंह चौहान, कुंदन सिंह सैनी, पवन एडवोकेट, मनोज बाली, नितिन गोले, योगेश जोशी, दीवान सैनी आदि मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे -