दम्पत्ति के साथ मारपीट कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

दम्पत्ति के साथ मारपीट कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

काशीपुर। दम्पत्ति के साथ मारपीट कर घायल करने व घर पर ईंट पत्थर बरसाने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीताराम कालोनी बिजलीघर के पीछे, रम्पुरा निवासी पप्पू पुत्र रामरतन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 5 मई की शाम अपने घर जा रहा था कि रास्ते में लल्ला पुत्र चन्द्र, मोहित पुत्र लल्ला, सेवक पुत्र चन्द, सोनू, सागर, उज्जवल पुत्रगण खिलेन्द्र सिंह ने गाली गलौज कर मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान लल्ला ने उसके ऊपर चाकू से कमर पर वार कर घायल कर दिया। किसी तरह वह बचकर घर पहुंचा तो उक्त लोगों के साथ हिना पत्नी सोनू, वीरो पत्नी लल्ला, सरिता पत्नी सेवक, मुकेश देवी पत्नी खिलेन्द्र उसके घर पर ईंट पत्थर बरसाये तथा उसकी पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 341, 323, 504 आईपीसी में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement