किशोरी को अपने जाल में फंसा कर उसकी अस्मत लूटने के मामले में युवक के खिलाफ पुलिस ने शिकायत की दर्ज अब होगी यह करवाई

काशीपुर। एक व्यक्ति ने किशोरी को अपने जाल में फंसाकर उसकी अस्मत से खेलने

की कोशिश की। यही नहीं, कानूनी कार्यवाही करने पर

पीड़िता व उसकी मां को जान से मारने की धमकी भी दी। इस बाबत प्रार्थना-पत्र मिलने पर एसपी ने कोतवाल को मामले की जांच हेतु निर्देशित किया है। एसपी को प्रार्थना-पत्र सौंपते हुए

लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी महिला ने बताया कि मदर कालौनी निवासी एक शख्स का पिछले चार वर्षो से उसके घर आना-जाना था। आरोप है कि सफेद

राशन कार्ड बनवाने के लिए एक चैक, आधार कार्ड लेते हुए उक्त व्यक्ति ने

कुछ ब्लैंक पेपर्स पर उसके हस्ताक्षर करवा लिये। महिला का आरोप है कि उक्त

व्यक्ति ने उसकी 17 वर्षीय पुत्री को अपने जाल में फंसा लिया और उसे अपने

यहां बुलाकर अश्लील हरकतें करता और इस बावत किसी को बताने पर जान से

मारने की धमकी देता। 9 मार्च की सायं उक्त

शख्स ने उसकी पुत्री को अपने यहां बुलाकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर

जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची

पुत्री ने इस बारे में बताया। आरोप है कि वह रिपोर्ट लिखाने आ रही थी कि

उसी रात आरोपी गालीगलौच करते हुए घर में घुस आया और उसके व उसकी पुत्री

के साथ मारपीट कर किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही करने पर जान से मारने

की धमकी दी। एसपी चन्द्र मोहन सिंह ने बताया कि कोतवाल को मामले की जांच हेतु निर्देशित किया गया है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement