एक्शन में पुलिस: काली फिल्म लगे वाहनों से उतरवाई फिल्म, विशेष अभियान चलाकर वाहनों के किये चालान

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले की पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में काली फिल्म लगे वाहनों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिलेभर में काली फिल्म लगे वाहनों से फिल्म उतरवाई जा रही है, साथ ही वाहनों के चालान भी किये जा रहे हैं। जिसके तहत ट्रांजिट कैम्प थानाध्यक्ष सुन्दरम शर्मा के नेतृत्व में नैनीताल मार्ग पर विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें काली फिल्म लगे वाहनों से वाहन स्वामी द्वारा ही काली फिल्म हटवाई गई। इस दौरान कई वाहनों के चालान भी किये गए। जानकारी देते हुए ट्राजिंट कैम्प थानाध्यक्ष सुन्दरम शर्मा ने बताया कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें काली फिल्म लगे वाहनों से काली फिल्म को उतरवाया जा रहा है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी चालान की कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement