-->
खबरे शेयर करे -

काशीपुर महापौर दीपक बाली ने विधायक अरविंद पांडेय से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

 

रुद्रपुर /गदरपुर काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गदरपुर विधानसभा के विधायक अरविंद पांडेय के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों, क्षेत्र के विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

बैठक में क्षेत्र के विकास को गति देने, जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

 

इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास और जनसेवा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

 


खबरे शेयर करे -