-->

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाला युवक गिरफ्तार

खबरे शेयर करे -

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाला युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 19 जून 2026 को थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस को सूचना मिली कि शिव एन्क्लेव, वार्ड नंबर-01 में एक व्यक्ति राह चलते लोगों को परेशान कर हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पुलिस ने पाया कि चन्दन पाण्डेय पुत्र महेन्द्र नाथ पाण्डेय, निवासी शिव एन्क्लेव, वार्ड नंबर-01, थाना ट्रांजिट कैम्प, ऊधम सिंह नगर (उम्र करीब 37 वर्ष) सार्वजनिक स्थान पर लोगों को परेशान कर रहा था। पुलिस द्वारा उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह उत्तेजित होकर विवाद करने पर आमादा हो गया।

किसी अप्रिय घटना को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम:
अपर उप निरीक्षक हर्देश परिहार, थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस टीम।


खबरे शेयर करे -