डीपीएस रुद्रपुर में उत्तर भारत की पहली जूनियर रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ, नन्हे विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक तकनीकी शिक्षा

डीपीएस रुद्रपुर में उत्तर भारत की पहली जूनियर रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ, नन्हे विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक तकनीकी शिक्षा

 

रुद्रपुर

 

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार की दिशा में पहल करते हुए उत्तर भारत की पहली जूनियर रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ किया। नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए स्थापित इस लैब में बच्चों को खेल-आधारित एवं अनुभवात्मक शिक्षण के माध्यम से रोबोटिक्स, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियंत्रिकी, गणित और ब्लॉक-आधारित कोडिंग की शुरुआती जानकारी दी जाएगी।

 

लैब का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर एवं अभिभावकों ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चेतन चौहान सहित अन्य विशिष्ट अतिथि, अभिभावक, विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।

 

अतिथियों ने लैब का अवलोकन कर विद्यार्थियों की गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शुरुआती उम्र से तकनीकी शिक्षा मिलने से बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, तार्किक सोच और नवाचार की भावना विकसित होगी।

 

चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि आज की शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रह सकती। बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही आधुनिक तकनीक और प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें।

 

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप स्थापित यह लैब विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समस्या-समाधान कौशल, डिजिटल दक्षता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक होगी। इसके माध्यम से बच्चों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, स्वचालन और स्मार्ट तकनीक की बुनियादी समझ भी मिलेगी।

 

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि जूनियर रोबोटिक्स लैब भविष्य के वैज्ञानिकों, अभियंताओं और नवप्रवर्तकों को तैयार करने की दिशा में महत्व

पूर्ण पहल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement