सिंधी समाज व विधायक पुत्र गौरव बेहड़ ने भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

किच्छा। सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल की जयंती के पावन पर्व पर सिंधी समाज ओर से ग्राम गिद्धपुरी में स्थित मंदिर में विधायक पुत्र गौरव बेहड तथा कांग्रेस नेता गुलशन सिंधी ने भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी के सुख समृद्धि की कामना की।
सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल जयंती पर सिंधी समाज बाहुल्य ग्राम गिद्धपुरी में स्थित मंदिर में एक विशाल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें तमाम सिंधी समाज के लोगों के अलावा अन्य समुदाय के लोगों ने भगवान झूलेलाल मंदिर में शीश नवाकर उनकी आराधना की। इस मौके पर विधायक पुत्र गौरव बेहड एवं सिंधी समाज के कांग्रेसी नेता गुलशन सिन्धी ने भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी की सुख समृद्धि की कामना करते हुए सिंधी समाज को झूलेलाल जयंती पर्व की बधाई दी। इस मौके पर भगवान हाल झूलेलाल में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर गौरव बेहड, गुलशन सिन्धी, दयाल सिन्धी, तारा सिन्धी,धर्मेंद्र सिंधी, हीरा सिंधी, दिलीप आयलानी आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement