तुलसी धाम में 69वां श्री तुलसी महायज्ञ 21 फरवरी से, सीएम करेंगे शिरकत

रुद्रपुर ।मलसा गिरधरपुर स्थित श्री तुलसी धाम में 69वां श्री तुलसी महायज्ञ 21 फरवरी से प्रारंभ होगा। तुलसी धाम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 12 फरवरी से 20 फरवरी तक अपराहन 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथावाचक मध्य प्रदेश के लक्ष्मण पाराशर द्वारा रामकथा की जाएगी। 21 फरवरी रात्रि 8:00 बजे से धार्मिक कथा मंचन (भरत मिलाप) का आयोजन किया जाएगा। 22 फरवरी को दोपहर 2 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

22 फरवरी को ही रात्रि 8:00 बजे से धार्मिक कथा मंचन के तहत श्री कृष्ण अवतार का व्याख्यान होगा। 23 फरवरी को अंतिम दिन प्रातः 10:30 बजे से संत समागम व श्री गुरु महाराज का प्रसाद लंगर प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा संत महापुरुषों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में विधायक किच्छा तिलकराज बेहड़, विधायक रुद्रपुर शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह व भाजपा नेता विकास शर्मा शामिल हैं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई संत महापुरुषों को आमंत्रित किया गया है। समस्त कार्यक्रम तुलसीधाम में ही संपन्न होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement