7 वे खेलों इंडिया यूथ गेम्स,बिहार 2025 के लिए उत्तराखंड की सेपक टाकरा बालक वर्ग डबल इवेंट टीम के लिए प्रदेश के 3 खिलाड़ियों प्रशिक्षक सहित

7 वे खेलों इंडिया यूथ गेम्स,बिहार 2025 के लिए उत्तराखंड की सेपक टाकरा बालक वर्ग डबल इवेंट टीम के लिए प्रदेश के 3 खिलाड़ियों प्रशिक्षक सहित

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सातवें संस्करण खेल जो बिहार राज्य द्वारा दिनांक 4 से 15 मई 2025 में बिहार के अलग-अलग जनपदों में कराए जाने हैं इन खेलों में कुल 28 खेलों को शामिल किया गया है जिसमें से 27 खेलों को पदक सूची मे रखा गया है. इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में सेपक टाकरा को पदक सूची में रखा गया है. जिसमे उत्तराखंड के द्वारा डबल इवेंट में क्वालीफाई किया गया है. इस प्रतियोगिता हेतू आज दिनाँक 16अप्रैल 2025 को स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में चयन ट्रायल प्रक्रिया को पूर्ण कर प्रदेश की टीम का गठन किया गया था. उक्त अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्रीमती जानकी कार्की द्वारा बताया गया कि 7 वे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड प्रदेश की बालक वर्ग के डबल इवेंट टीम का चयन ट्रायल की प्रक्रिया को पूर्ण कर प्रदेश के 3 खिलाड़ियों हिमांशु गड़िया,मोहित उप्रेति तथा प्रियांशु भट्ट का चयन किया गया. उक्त चयन ट्रायल प्रक्रिया में प्रदेश भर के एक दर्जन से ऊपर खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी अपनी खेल प्रतिभाओं को दर्शाया.उक्त चयन ट्रायल प्रक्रिया को , जिला ओलंपिक उधम सिंह नगर के अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र शर्मा द्वारा सफल एवं पूर्ण किया गया. डॉ नागेंद्र शर्मा द्वारा बताया गया कि उक्त टीम का प्रशिक्षण शिविर 18 अप्रैल से 2 may 2025 तक रुद्रपुर कल्याणी व्यू स्थित सेपक टकरा कोर्ट में लगाया गया आज प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया कल प्रातः 10:00 बजे रुद्रपुर से टीम बिहार पटना,बिहार मे आयोजित सेपक टाकरा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में प्रतिभाग करने जाएगी उक्त अवसर पर तीनों खिलाड़ियों और प्रशिक्षक गौरव बिनवाल को भी सम्मानित किया गया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement