राम मंदिर चढ़ावा चोरी में 25 सितंबर तक चार्जशीट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में 25 सितंबर तक चार्जशीट

वसुंधरा दीप न्यूज डेस्क

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि एसआईटी की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि पहली गिरफ्तारी के 90 दिन 25 सितंबर को पूरे हो रहे हैं और इससे पहले आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट की पीठ को एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट भी सौंपी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज में चढ़ावा चोरी की 105 घटनाएं सामने आई हैं। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई है।

कोर्ट ने एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लेते हुए कहा कि जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट दाखिल की जा सकती है और आगे की कार्रवाई कानून के मुताबिक होगी। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की सुनवाई संबंधित धाराओं के अनुसार एडिशनल सेशंस जज के समक्ष होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement