जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के ऑडिटोरियम में 7वीं इंटरस्कूल बैडमिंटन चैम्पियनशिप-2025 का आयोजन किया

 

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के ऑडिटोरियम में 7वीं इंटरस्कूल बैडमिंटन चैम्पियनशिप-2025 का आयोजन किया

जा रहा है। यह चैम्पियनशिप जिला बैडमिंटन एसोसिएशन से संबद्ध है। खेल दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को सादर नमन करने के उद्देश्य से किया जाता है। चार दिवसीय यह चैम्पियनशिप 26 से 29 अगस्त 2025 तक चलेगी। यह टूर्नामेंट 14 वर्ष तथा 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं तथा 19 वर्ष के आयु वर्ग में केवल बालक वर्ग के लिए है। खिलाड़ी एकल एवं युगल दोनों ही प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इस टूर्नामेंट में ऊधमसिंहनगर, नैनीताल एवं रामपुर जिले के 27 विभिन्न स्कूलों एवं खेल एकेडमी के लगभग 317 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहें हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन 14 वर्ष एवं 17 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं ने एकल और युगल तथा 19 वर्ष आयु वर्ग के बालकों ने एकल एवं युगल मैचों में प्रतिभाग किया। सभी मैच नॉकआउट प्रतियोगिता के आधार पर खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन 76 खिलाडियों ने विभिन्न मैच खेले। विद्यालय के निदेशक श्री सुधांशु पंत एवं प्रधानाचार्य आर०डी० शर्मा ने चैम्पियनशिप के आरंभमें खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एवं खेल विभाग को टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की। प्रधानाचार्य आर डी शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के जीवन में ऊर्जा के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबन्धन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर का आभार व्यक्त किया, जिनके सफल निर्देशन में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

इस टूर्नामेंट में खिलाड़ी पूरे उत्साह से प्रतिभाग कर रहे हैं। स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में शिक्षकों, खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों, विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों, सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस चैम्पियनशिप में जनपद ऊधमसिंहनगर बैडमिंटन एसोसिएशन का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement