दशरथ मरण के साथ भरत मिलाप तक की लीला का हुआ भावपूर्ण मंचन

सांसद प्रतिनिधि बिपिन जल्होत्रा ने किया रामलीला का शुभारंभ

किच्छा में नव युवक कला केंद्र के तत्वाधान में पुरानी अनाज मंडी में चल रही रामलीला के छठे दिन दशरथ मरण से लेकर प्रभु श्री राम से मिलने भरत पहुंचे इससे पूर्व रामलीला के छठे दिन का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि बिपिन जलहोत्रा ने किया इस दौरान विपिन ने प्रभु श्रीराम के जीवन को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए रामलीला कमेटी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामलीला कमेटी प्रभु राम के आदर्शो पर चलने का संदेश देती है जिसकी वह प्रशंसा करते हैं वही रामलीला कमेटी के आग्रह पर सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने 100 कुर्सी रामलीला कमेटी को दान देने की घोषणा की।

दशरथ मरण के साथ भरत मिलाप तक की लीला का हुआ भावपूर्ण मंचन

वही इस दौरान भाजपा नेत्री लता सिंह, हरविंदर सिंह, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, रिंकल गुप्ता, अंशुल गंगवार, कुंज बिहारी, डब्बू अग्रवाल, हरीश सक्सेना, अनुज सक्सेना, गौरव गोयल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement