कलेरिएंट आईजीएल स्पेशलिटी केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड ,परिसर के अति संवेदनशील मेथेनॉल स्टोरेज एरिया में आपातकालीन प्लान का अभ्यास किया गया

काशीपुर। क्लेरियंट आईजीएल स्पेशलिटी केमिकल्स प्राईवेट लिमिटेड, परिसर के अतिसंवेदनशील मेथेनाॅल स्टोरेज एरिया में आपातकालीन प्लान का अभ्यास किया गया। इस दौरान आपातकालीन साइरन बजने के साथ ही फायर वाहनों व एंबुलेंस ने कार्य शुरु किया। इसके साथ ही दुर्घटना में निंय़त्रण के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्षन किया गया।

कलेरिएंट आईजीएल स्पेशलिटी केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड ,परिसर के अति संवेदनशील मेथेनॉल स्टोरेज एरिया में आपातकालीन प्लान का अभ्यास किया गया

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अति संवेदनशील प्रोपाइलीन आॅक्साइड स्टोरेज क्षेत्र में अभ्यास के लिए सुबह करीब 10.45 बजे जैसे ही साइरन बजा, फायर सर्विस के वाहन व एंबुलेंस ने त्वरित कार्यवाही की। इसके साथ ही कारखाने में जगह-जगह आपात सेवाकर्मी अलर्ट हो गये। खासतौर पर रसायन व आपात स्थिति से बचाव के लिए मास्क व रासायनिक प्रतिरोधी सूट का प्रयोग किया गया। करीब आधा घंटे के अभ्यास में कर्मियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस अभ्यास में इंडिया ग्लाॅइकाॅल्स लि. की अग्नि एंव सुरक्षा विभाग एंव क्लेरियंट आईजीएल स्पेशलिटी केमिकल्स प्राईवेट लिमिटेड की सुरक्षा टीम के उचित समन्वय से आपातकालीन स्थिति को समय पर उचित अग्नि एंव सुरक्षा उपपकरणों के प्रयोग से लीकेज को नियंत्रित किया गया। आपातकालीन अभ्यास में आईजीएल की तरफ से मुख्य नियत्रक सुधीर अग्रवाल, दुर्घटना नियंत्रक डाॅ. आरके शर्मा एंव क्लेरियंट आईजीएल (ज्वांइट वेन्चर) कंपनी के मुख्य नियंत्रक एस मंजूनाथ एवं दुर्घटना नियंत्रक विपुल बेलवाल की देखरेख में आपातकालीन स्थिति से निपटने का अभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान आईजीएल अग्नि सुरक्षा विभाग से हरीश चंद्र मेहरा, सारंग खाती, देवेन्द्र, अमन, मनीश सिरोनए ग्वारगम प्लांट से दिनेश पुंडीर एंव क्लेरियंट आईजीएल (ज्वांइट वेन्चर) कंपनी से दीपक शर्मा, प्रसंजित पुरखैत, आरएस कार्की, डाॅ. वीपी सिंह, बीएस मेहरा, दीपक सक्सेना, विशाल यादव, चंद्रभान आदि कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement