मनोरंजन: सैफ अली खान बने ‘शाकाल’, हैलोवीन लुक हटाते हुए वीडियो हुआ वायरल
सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपना हैलोवीन लुक शेयर किया है, जिसमें वह गंजे नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिनेता अपने सिर पर लगे प्रोस्थेटिक मेकअप को हटाते दिखाई देते हैं। मेकअप हटाते ही उनके असली बाल नजर आने लगते हैं और वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। सैफ का यह मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो के साथ सैफ ने मजाकिया कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा कि जहां लोग अपने हैलोवीन लुक की तस्वीरें साझा कर रहे हैं, वहीं उनका मन सोमवार की परेशानियों से निपटते हुए अपने बाल नोचने का कर रहा है। अभिनेता के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वहीं, सैफ अली खान जल्द ही पत्नी करीना कपूर खान के साथ ‘कॉफी विद करण’ में नजर आने वाले हैं। शो में बतौर कपल यह उनकी दूसरी उपस्थिति होगी। हाल ही में इसका प्रोमो जारी हुआ है। इससे पहले सैफ ने गिटार बजाते हुए अपना वीडियो और करीना व बेटे तैमूर के साथ ट्रिप की पुरानी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं।




