पानी की निकासी बंद करने व पाइप चोरी को लेकर वार्डवासियों ने किया कोतवाली का घेराव, सौंपा शिकायत पत्र

रुद्रपुर। शहर स्थित भूरारानी वार्ड नंबर 32 के लोगों ने एक कालोनाइजर पर पानी की निकासी का रास्ता बंद कर देने व पाइप को चोरी कर मिट्टी से पाट देने की शिकायत दर्ज कराई है। उक्त लोगों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल, एसएसपी, उपजिलाधिकारी, एमएनए व कोतवाल रुद्रपुर को शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें श्यामविहार कालोनी, आनन्दम कालोनी, श्री रामजीपुरम कालोनी एवं वार्ड नंबर 32 के भूमि स्वामियों का कहना है कि छत्तरपुर निवासी कुछ लोगों ने उनके पास में अशोक वाटिका नाम से कालोनी काटी है। जिसमें उक्त कालोनाइजरों द्वारा पानी की निकासी का रास्ता बंद कर दिया है और पानी की निकासी के पाइप को चोरी कर उस जगह को मिट्टी से पाट दिया है, जिससे उक्त लोगों के घर के आसपास पानी भर गया है, वहीं पानी भर जाने के चलते फसल भी डूब गई है। जिससे परेशान होकर कालोनी के लोगों ने शिकायत दर्ज कर उचित कार्यवाही की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement