मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वरोजगार शिविर का हुआ आयोजन

खटीमा। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अति सूक्ष्म के तहत स्वरोजगार शिविर का आयोजन विकास खंड सितारगंज एवम खटीमा में जिला उद्योग केंद्र उधम सिंह नगर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला उद्योग केंद्र के सहायक विकास अधिकारी प्रथम सी एस नेगी द्वारा विभागीय स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को प्रदान की गई एवं अधिक से अधिक लोगों से लाभान्वित होने हेतु कहा गया। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, डेरी आदि के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा स्वेरोजगार योजनाओ की जानकारी उपस्थित युवक व युवतियों एवं भावी उद्यमियों को प्रदान की गई। दोनों कार्यक्रमों में क्रमशः सितारगंज में 15 एवं खटीमा में 14 आवेदकों के आवेदन मुख्यमंत्री स्वेरोजगार योजना अंतर्गत कम्प स्थल पर ही ऑनलाइन कराए गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement