नानकमत्ता प्रकरण : हत्यारो के गिरेबान तक पहुचे पुलिस के हाथ , कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हाथ जल्द हो सकता है खुलासा

रिपोर्टर संदीप अग्रवाल

नानकमत्ता।5 दिवस पूर्व नगर को झकझोर कर रख देने वाले 4 लोगो की हत्या को अंजाम देने वाले हत्यारो की गिरेबान तक पुलिस के हाथ पहुंच चुके है। पुलिस को हत्यारो के कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। बहरहाल पुलिस अब हत्यारो की धरपकड़ में जुट गई है।
गौरतलब है कि 5 दिन पूर्व नानकमत्ता के आशीर्वाद ज्वेलर्स के स्वामी अंकित उर्फ अजय रस्तोगी उसके ममेरे भाई उदित रस्तोगी की लाश नानकसागर से सिद्धा को जोड़ने वाली जगह पर मिली थी। जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया था। दोनो को गला रेत कर मारा गया था। उसके कुछ देर बाद घर पर अंकित की माँ आशा और नानी सन्नो देवी की भी उसी अंदाज में लाश भी मिल गई। जिससे क्षेत्र में 1 ही घर के 4 सदस्यों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के 4 लाशों की गुत्थी 1 अनसुलझी पहेली बन गई। जिसमें पुलिस के सामने हत्यारे 1 चुनोती देकर गए थे। 4 दिन तक तो पुलिस के हत्थे कुछ नही लगा। एक साथ चार हत्याओं से पूरा क्षेत्र हिल गया। यहां तक कि पुलिस की कई टीम इस चौहरे हत्याकांड से पर्दा उठाने में लग गई। उसी के साथ प्रदेश के आईजी और सभी अफसर नानकमत्ता थाने में पहुंच गए। लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस ने देर रात्रि शक के आधार पर नगर से कुछ लोगो को हिरासत में लिया। जिनसे पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी। जिससे पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। प्रतीत हो रहा है कि पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement