समाजसेवी शिव कुमार मित्तल को डॉक्टर की उपाधि

शिव कुमार मित्तल को कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल, के वाणिज्य विभाग में “डॉक्टर की उपाधि” प्रदान की गयी है।
इन्होंने अपना शोध कार्य वाणिज्य के क्षेत्र में, डॉ. पी. एन. तिवारी, एसोसिएट प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग, सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर के निर्देशन में सम्पन्न किया है।
गौरतलब है कि शिव कुमार मित्तल एक सक्रिय समाजसेवी हैं एवं समाज के कल्याण हेतु सदा प्रयासरत रहते हैं, इसके साथ वे अच्छे मोटिवेशनल स्पीकर एवं काउंसलर हैं एवं देश के विभिन्न शहरों में अपने ज्ञान व अनुभव का लाभ विभिन्न गोष्ठियों व सेमिनार के माध्यम से प्रदान करते रहते हैं।
शिव कुमार मित्तल ने अपनी सफलता के लिये अपने शोध पर्यवेक्षक डॉ. पी. एन. तिवारी एवं कुमाऊँ विश्वविद्यालय, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी का विशेष आभार प्रकट किया है।
शिव कुमार मित्तल ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता जी, स्व. पिता जी, अपने पूरे परिवार, अपने मित्र पूजा श्रीवास्तव, हरनीत कौर व दीक्षा सक्सेना को दिया है।
उन्हें डॉक्टर की उपाधि प्रदान किये जाने के अवसर पर, डॉ. पी. एन. तिवारी, प्रो. अतुल जोशी, प्रो. के. एस. जायसवाल, वाणिज्य संकायाध्यक्ष, महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी (ऑनलाइन माध्यम से), सुनील कुमार मित्तल, लक्ष्मी मित्तल, भीमसेन गर्ग, राजरानी गर्ग, सोनम, पलक, जयंत, मोहित, रोहित मयंक, दीक्षा सक्सेना, पूजा श्रीवास्तव, हरनीत कौर, गरिमा जिंदल, अंकित आर्या तथा वाणिज्य संकाय के समस्त प्राध्यापकगण एवं सभी विषयों के संबंधित शोधार्थी मौजूद थे।
समाजसेवी मित्तल को डॉक्टर की उपाधि दिये जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है एवं उन्हें बधाई देने वालों में राजू बेदी, रमेश चंद्र, दुर्गा सहाय, दीपक बंसल, मनीष सिडाना, वेद प्रकाश यादव, शिवम शर्मा, विशाल शर्मा, विकास दावड़ा, राधेश्याम अरोरा, विवेक, राहुल, लविन बेदी, जसमान बेदी एवं चिराग हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement