घरेलू कलह के चलते महिला ने गटका विषैला पदार्थ

काशीपुर। घरेलू कलह के चलते एक महिला ने विषैला पदार्थ गटक लिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्मशानघाट के निकट पुष्पक विहार कालोनी निवासी 30 वर्षीय रेनू पत्नी प्रताप सिंह ने घरेलू कलह के चलते वृहस्पतिवार देर सायं विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। अन्य अस्पताल में दिखाया गया, किंतु उसे बचाया नहीं जा सका । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका चार पुत्रियों की मां थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement