छठ महापर्व के 37 वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभ रविवार 30 अक्टूबर सांयकाल किया जाएगा

 

काशीपुर। पूर्वांचल छठ सेवा एवं जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित छठ महापर्व के 37 वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभ रविवार, 30 अक्टूबर को सायं साढ़े चार बजे क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं मेयर उषा चौधरी द्वारा किया जाएगा। आयोजन के क्रम में सायं साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक प्रथम अर्घ पूजा, जबकि रात्रि नौ बजे से भजन संध्या प्रारंभ होगी। सोमवार, 31 अक्टूबर को प्रातः साढ़े चार बजे से सात बजे तक द्वितीय अर्घ पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा। समिति अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने बताया कि उक्त कार्यक्रम चैती मैदान स्थित श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर के निकट छठ पूजा घाट पर संपन्न होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement