बाजार गए व्यक्ति की पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई दर्ज

 

काशीपुर। सामान लेने बाजार गया व्यक्ति के घर न लौटने पर हरसंभव जगह तलाशने के बाद पत्नी ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। कचनालगाजी मानपुर, गड्ढा कालौनी निवासी मंजू रावत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 19 सितंबर को सुबह करीब दस बजे उसके पति नरेन्द्र सिंह रावत सामान लाने बाजार गये थे, किंतु वापस घर नहीं आये। हर संभव जगह तलाशने के बाद मंजू ने अपने पति को खोजने की गुहार पुलिस से लगाई। तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement