कुंडा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

कुंडा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्रैक डाउन एनबीडव्ल्यू और वांछितों की गिरफ्तारी के तहत कुंडा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों वारंटियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर कुंडा थाना पुलिस ने धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वर्ष 2015 के मामलों में फरार चल रहे वारंटी जमील अहमद पुत्र हाजी हामिद हुसैन निवासी ग्राम सरबरखेड़ा थाना कुंडा व विक्रम प्रजापति पुत्र सुमेर निवासी ग्राम टीला थाना कुंडा को गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement