सर्वाधिक 201 यूनिट ब्लड एकत्र कर नन्हें कदम समिति ने दर्ज किया रिकार्ड, स्वतंत्रता दिवस के अवसर लगाया था शिविर

रुद्रपुर। बीती 15 अगस्त 2022 को शहर स्थित मेट्रोपॉलिस मॉल में नन्हें कदम समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें करीब 201 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ, जो कि उत्तराखण्ड में आयोजित सभी रक्तदान शिविरों में सर्वाधिक है।
बता दें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नन्हें कदम समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें कई लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान करीब 201 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शिविर में एकत्र हुआ 201 यूनिट ब्लड पूरे प्रदेश में सर्वाधिक ब्लड यूनिट है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नन्हें कदम समिति की पूरी टीम ने लोगों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement