पुलिस ने स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। कुंडा थाना में तैनात एसआई मनोहर चन्द्र पुलिस टीम के साथ देर शाम क्षेत्र मेंअवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं रोकथाम को लेकर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर ढेला नदी के पास एक व्यक्ति को रोककर शक के आधार पर पकड़़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद राशिद पुत्र अहमद हसन निवासी मझरा काशीपुर बताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement