नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमल जिंदल का अपने आवास पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जोरदार स्वागत किया!

किच्छा:- नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमल जिंदल का अपने आवास पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जोरदार स्वागत किया!
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होता है मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपना इसका प्रमाण है ! भाजपा गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित, दलित, महिला, युवा, किसान सबके लिए काम करने वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाकर सबको मुख्य धारा में लाने का काम किया है। कहा कि आगामी चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए हर बूथ पर खुद जाकर बूथ कमेटी की बैठक करूंगा जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनाव में जिसका लाभ भी मिलेगा!
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि कमल जिंदल हमारे छोटे भाई हैं तथा छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं, पार्टी के छोटे बड़े जिम्मेदारियों को निभाते हुए हमेशा पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य किया है! भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने नवसृजित रुद्रपुर जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है इनके जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी! कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सक्सेना ने किया! स्वागत कार्यक्रम में कुंदन लाल खुराना, धर्म राज जायसवाल, विवेक राय, संदीप अरोरा, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, मुकेश कोली, बंटी खुराना, हरविंदर चुघ, तरुण पांडे, शिवम ओझा, करनजोत सिंह, राकेश गुप्ता, धनीराम, नितिन चरण, सुभाष तनेजा, नितिन गुप्ता, नितिन फुटेला, प्रिंस अरोरा, सुरेंद्र चौधरी, चूड़ामणि सागर, सचिन सक्सेना, सचिन चरण, तरुण पांडे, चंदन जायसवाल, विशाल गुप्ता, भूपेंद्र पाठक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement