नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की नगर इकाई के रंजीत सिंह मानकिया बने अध्यक्ष यासीन महामंत्री

किच्छा।नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष भूपेश छिमवाल ने आज किच्छा पहुंचकर यूनियन का विस्तार करते हुए आज नगर के वरिष्ठ पत्रकार रंजीत सिंह मानकिया को किच्छा इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया

 

वहीं वरिष्ठ पत्रकार व जिला मान्यता प्राप्त मोहम्मद यासीन को नगर इकाई किच्छा का महामंत्री नियुक्त किया गया इस दौरान जिला अध्यक्ष भूपेश छिमवाल ने दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया वहीं इस मौके पर जिला अध्यक्ष भूपेश छिमवाल ने नगर के वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल अली तन्हा को जिला सचिव घोषित किया वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल्ल अली तन्हा ने कहा कि इस यूनियन का उत्तराखंड के पत्रकारों का एक सबसे बड़ा संगठन है जिसमें हमेशा से ही पत्रकार हित की बात की जाती है उन्होंने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष शादाब हुसैन कोषाध्यक्ष गिरधर रावत सहित किच्छा के पत्रकार विकास दावड़ा अल्तमश मलिक, मनीष सीडाना, जीशान पठान, सत्यजीत सरकार ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को, बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement