नाजायज चाकू और कच्ची शराब समेत दो युवकों को पुलिस ने अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार

नाजायज चाकू और कच्ची शराब समेत दो युवकों को पुलिस ने अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। नाजायज चाकू और कच्ची शराब समेत दो युवकों को पुलिस ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत हजरतनगर काली बस्ती निवासी मारुफ उर्फ मसरूफ पुत्र अय्यूब को पुलिस ने एक अदद नाजायज चाकू समेत ईदगाह गेट के निकट से गिरफ्तार कर धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत उसका चालान किया है। उधर, प्रतापपुर निवासी भूप सिंह पुत्र पातीराम को पुलिस ने 32 पाउच में भरी करीब 11 लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार कर धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत उसका चालान किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement