शाइनिंग स्टार स्कूल रामनगर में हुआ तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, कोतवाल अरुण सैनी ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ

रामनगर। शाइनिंग स्टार स्कूल रामनगर में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आगाज रंगारंग समारोह के साथ हुआ। तीन दिवसीय खेल समारोह 2022 का शुभारंभ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र में स्वागत गीत, रिंग डांस, दुपट्टा डांस आकर्षण का केन्द्र रहे जबकि मुख्य प्रतियोगिताओं में खो-खो, बनाना रेस, पेस्ट्री रेस, हर्डल रेस, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ आदि खेलो में दमखम दिखाया। स्कूल द्वारा फिट इंडिया मिशन तहत जागरूकता के लिए अभिभावकों के लिए रस्साकसी 100 मीटर दौड़, 200 मीटर आयोजित की गई। जिसमें अभिभावकों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। इस दौरान विगत वर्ष की परिक्षा में उत्कृष्टत प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विशिष्ठ अथिति रेनेशा कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट बसई के चेयरमेन आलोक गुसाईं, धरमपाल असवाल, हरेन्द्र नेगी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement