घर में घुसकर तेरह वर्षीय किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने के जुर्म में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

काशीपुर। घर में घुसकर तेरह वर्षीया किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने व शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पाॅक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। दो माह पूर्व कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्रान्तर्गत एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा था कि पिछले करीब 4 वर्षो से वह अपने मायके में रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रही है। 10 सितम्बर 2022 की रात वह अपनी तेरह वर्षीय पुत्री के साथ घर में सो रही थी कि गांव का ही बल्देव सिंह उर्फ बिरजू पुत्र भजन सिंह घर में घुस आया और पुत्री का मुंह दबाकर उठाने लगा। शोर सुनकर वह जागी तो देखा कि बल्देव उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। उसके शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। तहरीर पर पुलिस ने धारा 354/452/506 आईपीसी एवं 7/8 पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि महिला उपनिरीक्षक सुप्रिया नेगी व कांस्टेबल मुकेश कुमार ने आरोपी बल्देव सिंह उर्फ बिरजू को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement