इंटरार्क श्रमिकों के समर्थन में आए राकेश टिकैत, कंपनी के गेट पर ट्रैक्टर खड़ा कर धरना दिया

किच्छा। शहर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने नगर की इंटर्राक के लगभग पांच सौ दिनों से आन्दोलनरत श्रमिकों को समर्थन देने पहुंचे है। टिकैत ने समर्थन देते हुए कहा कि जब तक श्रमिकों को हक नही मिल जाएगा तब तक कम्पनी के गेट से किसी को अन्दर नहीं जाने दिया जाएगा। राकेश टिकैत की घोषणा के बाद किसानों ने फैक्ट्री गेट पर ट्रैक्टर को खड़ा कर रास्ता बंद कर दिया। किसानों एवं श्रमिकों से पुलिस ने बातचीत करते हुए गेट से अवरोध हटाने की अपील बेअसर रही।
भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने पुलिस बल को फैक्ट्री के गेट पर तैनात कर दिया। साथ ही तनाव पूर्ण स्थित को देखते हुए आला अधिकारियों को अवगत कराया। कुछ पलों में तहसीलदार सुरेश बुढलाकोटी एवं श्रम आयुक्त मौके पर पहुंचे। प्रशासन व किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत एवं श्रमिकों के बीच वार्ता जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement