विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग कर जीते पदक

विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग कर जीते पदक

 

 

काशीपुर। एसबीएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रूद्रपुर द्वारा आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय अन्तर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की छात्राओं ने प्रतिभाग कर पदक हासिल किये। इनमें योगिता चौहान बीए तृतीय वर्ष ने 400 मी. दौड़ में स्वर्ण पदक व 200 मी. दौड़ में रजत पदक, अलबीरा अंसारी बीए द्वितीय वर्ष नेे 100 मी. बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक, छवि शर्मा बीए प्रथम सेमे. ने

हेमर थ्रो में कांस्य पदक, योगिता चौहान बीए तृतीय वर्ष, अलबीरा अंसारी बीए द्वितीय वर्ष, ज्योति राय बीकाॅम द्वितीय वर्ष तथा सुमन प्रजापति बीकाॅम. द्वितीय वर्ष ने 400 मीटर रिले रेस में कांस्य पदक हासिल किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डा. कीर्ति पन्त, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, गोबिंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती विमला गुड़िया, महाविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी डा. रमा अरोरा एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement