जी-20 सम्मेलन: ताज रिजॉर्ट में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार राउंड टेबल सम्मेलन शुरु, कई देशों के वैज्ञानिक कर रहे शिरकत

रामनगर। प्रदेश के रामनगर में प्रस्तावित जी-20 की प्रमुख बैठक शुरु हो गई है। रामनगर के ढिकुली के ताज रिजॉर्ट में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार राउंड टेबल सम्मेलन शुरु हो गया है। जिसमें दुनियाभर से करीब 70 वैज्ञानिक शिरकत कर रहे हैं।

जी-20 सम्मेलन: ताज रिजॉर्ट में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार राउंड टेबल सम्मेलन शुरु, कई देशों के वैज्ञानिक कर रहे शिरकत जी-20 सम्मेलन: ताज रिजॉर्ट में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार राउंड टेबल सम्मेलन शुरु, कई देशों के वैज्ञानिक कर रहे शिरकत

बता दें सम्मेलन को लेकर उत्तराखण्ड सरकार करीब एक माह से तैयारी में जुटी हुई है, जिसके बाद आज रामनगर के ढिकुली में सम्मेलन शुरु हो गया है। सम्मेलन समाप्त होने के उपरांत सभी विदेशी आगंतुक रात्रि भोज करेंगे। तत्पश्चात अगले दिन सभी वैज्ञानिक कार्बेट नेशनल पार्क की सफारी करेंगे और देर शाम पंतनगर एयरपोर्ट पर भोजन के पश्चात अपने अपने गंतव्य को रवाना होंगे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement