वसीम अकरम के नेतृत्व में चलो वार्ड चलो पंचायत के अंतर्गत युवा कांग्रेस का कार्यक्रम आयोजित किया गया

वसीम अकरम के नेतृत्व में चलो वार्ड चलो पंचायत के अंतर्गत युवा कांग्रेस का कार्यक्रम आयोजित किया गया

काशीपुर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रतर भुल्लर के आवाहन पर आज यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष वसीम अकरम के नेतृत्व में चलो वार्ड चलो पंचायत के अंतर्गत युवा कांग्रेस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस के अनीस अंसारी द्वारा किया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरज सिद्धू का समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओ से स्वागत किया. कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष बनाए गए जिसमें वार्ड नंबर 22 से शदिक अध्यक्ष , वार्ड नंबर 23 से शाहरुख खान, वार्ड नंबर 21 से रिजवान, वार्ड नंबर 40 से कामिल,वार्ड 12 से सुहेल सैफी, वार्ड नंबर 21 से रिजवान को वार्ड अध्यक्ष बनाया तथा वार्ड नंबर 27 से अमजद को अध्यक्ष बनाया गया. इस दौरान जिला अध्यक्ष अरज सिद्धू की उपस्थिति में युवा कांग्रेस का विस्तार करते हुए युवा कांग्रेस जिला सचिव अनित मारकंडे, नाजिम को जिला सचिव, शादाब खान जिला सचिव, विवेक कौशिक जिला सचिव एवं एक विधानसभा सचिव युवा विधानसभा सचिव समीर खान को बनाया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अरज सिद्धू अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सर्वधर्म सद्भाव पर चलने वाली पार्टी है कांग्रेस पार्टी में ही हर वर्ग का विकास किया जाता है उन्होंने कांग्रेस की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने और निकाय चुनाव जिताने का आह्वान किया तथा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी से प्रत्येक कार्यकर्ता अपने वार्डों में कांग्रेस को मजबूत करे और जन-जन को पार्टी के शासनकाल की उपलब्धियों की जानकारी दे तथा सभी वर्गों को जोड़कर कांग्रेस को मजबूत बनाएं जिससे आने वाले निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव मे कांग्रेस भारी मतों से जीतकर प्रदेश का विकास करें अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। इस दौरान कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस वसीम अकरम, युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राहुल रमनदीप, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नवदीप सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चेतन अरोरा,विधानसभा उपाध्यक्ष मोनिश आशी,मोहम्मद आरिफ सैफी पार्षद, फिरोज हुसैन, मंसूर अली मंसूरी, पार्षद नजमी अंसारी, शाह आलम पार्षद, अनीस अंसारी, मोहम्मद असद आदि तमाम युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement