पुलिस ने नाजायज चाकू के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने नाजायज चाकू के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

 

 

काशीपुर। पुलिस ने एक अदद नाजायज चाकू समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा अवैध शस्त्र एवं मादक पदार्थ की तस्करी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में सूर्या चौकी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल चन्दन सिंह व सुमित पवार ने श्यामनगर रमना गांव पुलिया से ठाकुरद्वारा की ओर जाने वाले रास्ते के पास से सुरेन्द्र सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी ग्राम श्यामनगर थाना कुंडा को एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement