काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया

काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया

 

 

काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर द्वारा संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। काशीपुर बार एसोसिएशन काशीपुर द्वारा एसोसिएशन के सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पमाला अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ताजबर अब्बास नकवी ने की। संचालन एसोसिएशन के सचिव प्रदीप चौहान ने किया। वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा, सचिव प्रदीप चौहान, भूपाल सिंह एडवोकेट ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत का संविधान देश के हर नागरिक को समानता एकरूपता सामाजिक न्याय का ज्ञान देता है तथा अपने मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के लिए भी प्रेरित करता है। इस मौके पर रहमत अली खान, मुस्तफा मलिक, अब्दुल सलीम, चंद्रहास गौतम, संजीव कुमार, बाबू सिंह, सुनीता सिन्हा, गोमती चौहान, राम कुमार चौहान, वकील अहमद सिद्दीकी, भास्कर त्यागी, अमन राणा, अनिल कुमार शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement