किच्छा में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर विधायक बेहड़ ने सीएम आवास पर किया प्रदर्शन, दिया धरना

देहरादून। जिला उधम सिंह नगर की किच्छा विधानसभा में सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर बढ़ रही गुंडागर्दी, अवैध खनन, गौ मास की तस्करी, पुलिस की मिली भगत से पनप रहे अपराधियों पर अंकुश लगाने व क़ानून व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को लेकर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी विधायक तिलक राज बेहड़ के समर्थन में धरने पर बैठे।
विधायक बेहड़ ने बताया की किच्छा विधानसभा में सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर भाड़े के गुंडों से व्यापारियों, छात्र नेताओं पर लगातार जान लेवा हमले हो रहे हैं। विगत 7 माह में व्यापारी नेताओं पर हुए जानलेवा हमले को देख कर ऐसा लगता है, जैसे की किच्छा में जंगल राज चल रहा है। किच्छा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकरी की मिली भगत से मामूली धाराओं में मुकदमे दर्ज कर खाना पूर्ति करके गिरफ़्तारी कर ली जाती है। किच्छा विधानसभा में गुंडागर्दी का अलाम इस कदर बढ़ चुका है कि अपराधियों को पुलिस की वर्दी का कोई खौफ नहीं बचा है, क़ानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। जिस कारण व्यापारियों में भी भारी रोष है।

विधायक बेहड़ ने कहा की किच्छा सीओ की मिली भगत से या कहो कि उनके आशीर्वाद से अवैध खनन खूब चल रहा है, रात्रि में 2 बजे अवैध खनन की गाड़ियां नदियों से निकाली जाती है, प्रदेश को राजस्व की हानि किच्छा पुलिस के अधिकारियों की मिली भगत से की जा रही है। तालाब खुदाई के नाम पर उठ रही मिट्टी को सत्ताधारी नेताओं के आशीर्वाद से बेचा जा रहा है और सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही है।
किच्छा विधानसभा में बड़े ही सुनुयोजित तरीके से गौ मास की तस्करी सत्ताधारी नेता के संरक्षण में की जाती है। गौ मास तस्करों को किच्छा पुलिस का भी संरक्षण प्राप्त है, जोकि गौ तस्करों की फेसबुक व अख़बारों में साफ साफ देखने को मिलता है। पुलिस अधिकारी गौ तस्करों के साथ बाजार में खुलेआम घूमते हुए नजर आते हैं। जोकि साफ दर्शाता है की किच्छा में क़ानून व्यवस्था का क्या हाल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement