देर रात तक डीजे बजाने पर पुलिस ने मालिक का किया कोर्ट चालान

देर रात तक डीजे बजाने पर पुलिस ने मालिक का किया कोर्ट चालान

 

 

काशीपुर। मांगलिक कार्यक्रम के दौरान देर रात तक डीजे बजाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीजे मालिक का कोर्ट चालान कर दिया। सोमवार देर रात करीब एक बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि मौहल्ला खालसा में एक कार्यक्रम के दौरान डीजे बजाया जा रहा है। जिससे दिक्कत हो रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कचनालगाजी निवासी डीजे मालिक आदिल अहमद का धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत कोर्ट चालान कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement