उत्तराखंड में धर्मांतरण पर दस साल की सजा का कानून उत्तराखंड विधानसभा में पास होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में मिठाई वितरण किया गया

काशीपुर। उत्तराखंड में धर्मांतरण पर दस साल की कड़ी सजा एवं महिलाओं के लिए 30फीसदी आरक्षण का कानून उत्तराखंड विधानसभा में पास होने पर यहां महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा की मौजूदगी में मिष्ठान वितरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मेयर उषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, मंजू यादव, रीति नागर, चित्रा चौहान, पूजा शर्मा, अनिता काम्बोज, वैशाली गुप्ता, ममता सैनी, मीनाक्षी सिद्धू, वीना नेगी, रजत सिद्धू, नगर मंडल अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी, ब्रजेश पाल, अर्जुन सिंह, लवीश अरोरा, अमित नारंग, विजय बॉबी, जगत बिष्ट, कुलवंत रंधावा, बीपी सिंह, मनोज बाली, घनश्याम सैनी, रवि प्रजापति, अनिल कुमार, गंधार अग्रवाल, राजू सेठी, प्रशांत पंडित, आकाश कांबोज पुष्कर बिष्ट, सुशील शर्मा व प्रियांशु आदि भाजपाई थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement