कोतवाली का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश चोरी की बाइक व चाकू के साथ गिरफ्तार

कोतवाली का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश चोरी की बाइक व चाकू के साथ गिरफ्तार

काशीपुर। कोतवाली का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश चोरी की बाइक व चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है।रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने देखा कि दो युवक घूम रहे हैं जिनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं पूछताछ में पता लगा कि इनमें से एक चौकी टांडा उज्जैन एवं कटोराताल कोतवाली काशीपुर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अमन उर्फ ढक्कन पुत्र अब्दुल रसीद निवासी लक्ष्मीपुर पटटी है, जबकि दूसरा अमन चौधरी पुत्र नासिर निवासी लक्ष्मीपुरपटटी है। इनके पास चोरी की स्पलेण्डर बाइक बिना नम्बर रंग काला तथा एक-एक अदद चाकू बरामद होने पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया। अमन उर्फ ढक्कन के विरूद्व थाना हाजा पर आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री आशुतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कुमार शर्मा
उपनिरीक्षक मनोज जोशी चौकी प्रभारी टाण्डा उज्जैन,
उपनिरीक्षक विपुल जोशी चौकी प्रभारी कटोराताल, हेड कांस्टेबल हरीश चन्द्र,
कांस्टेबल प्रेम कनवाल व गौरव सनवाल थे‌।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement